फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियां थीं, बेटा न होने के सदमे में महिला ने जान दी

Mon, 04 Apr 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी, पंचकूला
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंचकूला के रायपुररानी के गांव शाहपुर में तीन बेटियों की मां ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। जिला पटियाला के गांव जमीतगढ़ निवासी चंदा राम पुत्र रामलाल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि 2004 में अपनी बेटी पिंकी की शादी गांव शाहपुर निवासी कृष्ण उर्फ अनिल कुमार से की थी। उसके तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


बेटा न होने के कारण वह तनाव रहती थी। सोमवार को पिंकी की लड़की संजना का फोन आया कि मां को कुछ हो गया है और पापा अस्पताल ले कर गए हैं। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया था और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।

एएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने से मना किया है। उनके बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें