फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरे गए सिगरेट चोर, लाखों का माल हुआ बरामद

Sun, 08 May 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कई लाख का माल बरामद, आरोपियों में तीन नाबालिग और एक व्यापारी भी 
  • पहाड़ी क्षेत्रों की दुकानों में सिगरेट खपाने की थी तैयारी, पूर्व कर्मी भी था शामिल  
विज्ञापन
बरामद हुआ माल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर में गोदाम के ताले तोड़कर लाखों की सिगरेट चुराने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों समेत छह युवकों को दबोचा है। इन लोगों के पास से पुलिस ने करीब पौने सात लाख रुपये का माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी शामिल है। गोदाम में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी का घटना में अहम रोल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर में ठाकुरपुर रोड स्थित कारोबारी मनोज मार्टिन के गोदाम के ताले तोड़कर बृहस्पतिवार की रात करीब सात लाख रुपये की सिगरेट चोरी कर ली गई थी। मुकदमा दर्ज कर एसओ यशपाल विष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर गोदाम में पहले काम कर चुके पवन नेगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

इसी आधार पर पुलिस ने नेगी के अलावा सागर सक्सेना निवासी शिवपुरी कालोनी, व्यापारी मोहित सब्बरवाल स्पेशल विंग और तीन अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 6.80 लाख रुपये की कीमत की सिगरेट बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सिगरेट खरीदने वाला भी धरा गया

एसपी सिटी अजय सिंह को सम्मानित करते व्यापारी - फोटो : AmarUjala
एसपी सिटी ने बताया कि व्यापारी सब्बरवाल को चोरी की सिगरेट खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की योजना चुराई सिगरेट को पहाड़ों की दुकानों में बेचने की थी। एक नाबालिग पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। 

पुलिस का किया सम्मान
प्रेमनगर के व्यापारियों ने घटना का अनावरण करने पर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कत्याल,  थाना प्रभारी यशपाल विष्ट, उप निरीक्षक अनूप नयाल, जितेंद्र, लक्ष्मण सिंह कुंवर, कांस्टेबल संदीप कुमार, विनोद नेगी, उमेश गिरी, सुनील मलिक, सुनील प्रसाद, मुकेश पुरी को सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें