फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी को मां ने किया रिजेक्ट, कहा 'संदिग्ध दिखता है'

Sat, 26 Mar 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में जाति व धर्म को अक्सर दीवार बनते देखा जाता है, मगर शनिवार को पुलिस के सामने एक अजीबो गरीब मामला पहुंचा। प्रेमिका की मां ने हुलिये के आधार पर प्रेमी को रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन


उसका तर्क है कि आंखें व चेहरे से प्रेमी संदिग्ध लगता है। युवती की मौसी और पड़ोसी उसे लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। शिकायत सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव का युवक रुड़की में प्राइवेट बस में कंडक्टर है। उसका ढंढेरा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति समान होने के चलते उन्हें लग रहा था कि दोनों के एक होने में कोई बाधा नहीं आएगी। युवती ने हिम्मत कर अपने परिजनों से बात की। इसी कड़ी में उसने प्रेमी को अपनी मां से भी मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने कहा, अजीब है लड़के की आंखें व चेहरा

पुलिस - फोटो : file
मगर प्रेमी उसकी मां को पसंद नहीं आया। प्रेमिका की मां का कहना है कि युवक की आंखें व चेहरा अजीब है जिससे वह संदिग्ध लगता है।

मां के रिश्ते से मना करने पर युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने अपनी मौसी व आस पड़ोस के लोगों से व्यथा सुनाई। शुरूआत में उन्होंने युवती की मां को समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं मानी। मौसी व पड़ोसी उसे लेकर शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे।

प्रेमी को भी कोतवाली बुलवा लिया गया। प्रेमी प्रेमिका ने खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की इच्छा जताई। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें