फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती के अश्लील वीडियो पर आयोग सख्त, जांच को भेजी टीम 

Mon, 28 Mar 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
चकराता क्षेत्र की दलित युवती की शक्ल से मिलती जुलती अश्लील वीडियो मोबाइल पर भेजने और पीड़ित परिवार के उत्पीड़न मामले को मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। 
विज्ञापन


आयोग ने डीएम और एसएसपी को नोटिस भेजकर निर्देश दिए कि अपने किसी प्रतिनिधि को गांव में भेजकर असल स्थिति का पता लगाएं। 11 अप्रैल तक मामले की वस्तुस्थिति से आयोग को भी अवगत कराने को कहा गया है।

चकराता क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती और उसकी मां ने उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने कहा कि गांव के कुछ लोगों के मोबाइल में उसकी शक्ल से मिलती अश्लील वीडियो भेजी गई है। 
विज्ञापन


गांव वालों ने किया पीड़ित परिवार का हुक्का पानी बंद
युवती का कहना है कि ग्रामीण इस वीडियो को उसका बताकर उसे बदनाम कर रहे हैं। युवती ने एक युवक पर इस वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया है। उधर युवती की मां ने बताया कि तहसीलदार से शिकायत करने पर पटवारी गांव में आए थे और कुछ लोगों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। 

इससे गांव वाले पीड़ित परिवार से और चिढ़ गए और हुक्का पानी भी बंद कर दिया है। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने आयोग में पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत को जोरदार ढंग से उठाया। आयोग में मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें