फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः 'किन्नरों' ने ही किन्नर के घर पर डाला डाका

Thu, 28 Apr 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
रुड़की के दो नकली किन्नर सहारनपुर में एक किन्नर के घर से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित किन्नर उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को रुड़की पहुंचा और गंगनहर कोतवाली पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन में जुट गई है। सहारनपुर की अभिषेक नगर कॉलोनी में मुस्कान किन्नर का घर है। मंगलवार को दो किन्नर मुस्कान के घर पहुंचे। खाना पीना करने के बाद मेहमान किन्नर मेकअप करने लगे। आरोप है कि इसी बीच दोनों ने बगल की अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नगदी उठा ली और आनन फानन में भागने लगे।

घर में मौजूद अन्य किन्नरों को इसकी भनक लगी और उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इसी छीना झपटी में आरोपियों का पर्स आदि सामान भी गिर गया और ये भी पता चला कि वह नकली किन्नर हैं। खींचातानी के बावजूद आरोपी नगदी लेकर फरार हो गए। मुस्कान ने सहारनपुर पुलिस को बताया कि उसने एक प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन


दो लाख रुपये पहले देने के बाद बकाया रकम अदा करने के लिए ही दो लाख रुपये बैंक से लाकर घर में रखे गए थे। सहारनपुर पुलिस और ट्रेन बधाई मांगने वाले किन्नरों से पता चला है कि आरोपी नकली किन्नर रुड़की की एक कॉलोनी में रहते हैं। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामला सहारनपुर का है। इस बारे में सहारनपुर पुलिस से बातचीत करते हुए छानबीन की जा रही है।

बधाई के नाम पर वसूली
ट्रेन में नकली किन्नर बधाई मांगने के बहाने यात्रियों से जमकर वसूली करते हैं। बधाई न देने पर नकली किन्नर हंगामा खड़ा कर देते हैं। जीआरपी और आरपीएफ इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। सहारनपुर से चोरी कर फरार हुए नकली किन्नर भी ऐसी ही एक टोली में शामिल बताए जा रहे हैं।

उन्हें रुड़की से सहारनपुर के बीच ट्रेन में बधाई मांगते देखा गया है। मुस्कान का कहना है कि उसकी आरोपियों से कोई पुरानी जान पहचान नहीं है, बस किन्नर बिरादरी होने के नाते उनके घर आने पर खातिरदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें