फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस के बागी विधायक पहुंचे देहरादून

Thu, 31 Mar 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार को हिलाने वाले नौ विधायकों का दल बृहस्पतिवार अपराहन में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया। पखवाड़े भर के प्रवास के बाद बागी विधायकों ने देहरादून में वापसी की। बागी विधायकों ने एकस्वर में एकजुट होने की बात कही है।
विज्ञापन


अपराहन चार बजे जेट एयरवेज के विमान से बागी विधायकों को दल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। सबसे पहले रायपुर विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' निकले तो उनके समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सभी विधायक एकजुट हैं। उत्तराखंड के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत के खिलाफ विधायक एकजुट

हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत ने प्रदेश में भ्रष्ट वातावरण बनाया था जिसके खिलाफ विधायक एकजुट हुए हैं। विधायक अमृता रावत और शैलारानी रावत ने कहा कि जो कदम उन्होंने उठाया है वह उस पर कायम हैं।

नरेन्द्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि विधायकों ने सामूहिक तरीके से राज्यहित में निर्णय लिया है। आगे भी एकमत होकर काम किया जाएगा। विधायक कुंवर प्रताप चैंपियन और विधायक प्रदीप बत्रा का भी हरिद्वार जनपद से आए समर्थकों ने फूल मालाओं और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान विजय चौहान, सोम गुप्ता, कमल गोला, विनोद रावत, पिंकी, बिष्ट, रामसिंह रावत, रवि गुंसाई, अनिल श्रोतिया, राजेश भट्ट, संजय चोपडा, सतेन्द्र सजवाण, मनवेन्द्र पुण्डीर और राजकुमार आदि तमाम समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें