फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के बागी विधायक साईं बाबा की शरण में 

Sat, 02 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरक स‌िंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुंबई पहुंचने के बाद कांग्रेस के नौ बागी विधायक रविवार को शिरडी पहुंच जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को शॉर्ट नोटिस पर रखा है।
विज्ञापन


शनिवार को एक पूर्व मंत्री सहित कांग्रेस के तीन और विधायक हिमाचल के लिए रवाना हुए। कांग्रेस की निगाह छह अप्रैल को कोर्ट के फैसले पर है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने विधायकों से दून से ज्यादा दूर न रहने को कहा है।

भाजपा खेमे से इतर इस समय प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों और कांग्रेस के अपने विधायकों के बीच भी खींचतान का माहौल है। एक बार झटका खा चुकी कांग्रेस अब अपने खेमे में सेंधमारी से हर हाल में बचे रहना चाहती है।
विज्ञापन


बागी विधायकों की सदस्यता खत्म होने के बाद अब कांग्रेस इतना तो मान रही है कि उसके अपने विधायकों में टूट फूट का संकट कम हो गया है। 

दूर-दराज के विधायकों का हिमाचल की ओर रुख 
बावजूद मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचने के कारण कांग्रेस यह भी चाहती कि उसके विधायकों और मंत्रियों को मीडिया के ट्रायल से भी गुजरना पड़े।

लिहाजा विधायकों को फिलहाल पहुंच से दूर रहने के लिए कहा गया है। दूर-दराज के विधायकों को हिमाचल की ओर रुख करने को कहा गया है। हिमाचल में भी इन्हें ऐसी जगह रहने को कहा गया हैं जहां से यह शॉर्ट नोटिस पर दून पहुंच सके। 
विज्ञापन


रविवार को एक पूर्व मंत्री सहित तीन और विधायक भी दून से हिमाचल के लिए रवाना हो गए। वहीं कांग्रेस के नौ बागी विधायक अब मुंबई पहुंच चुके हैं। अब यह सभी शिरडी धाम जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शिरडी के दर्शन करने के बाद ही अगली कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें