फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पार्टी के दौरान कहासुनी पर युवक को होटल की छत से फेंका

Sun, 30 Jun 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पार्टी कर रहे युवकों के बीच आपसी विवाद होने पर एक युवक को होटल की छत से नीचे फेंक दिया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक सैन्य कर्मी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम लोहाघाट क्षेत्र के कुछ युवक चौमेल रोड पर होटल की छत पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान यहां पहुंचे लोहाघाट क्षेत्र के युवक भी पार्टी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर युवकों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोहाघाट के युवक को होटल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से चोटिल युवक को उसके साथी उप जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घायल फोर्ती निवासी मृदुल बगौली (21) के परिजनों की तहरीर पर फौजी हेमंत सहित उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की विवेचना एसआई पूरन सिंह तोमर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें