फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर आज से रात में नहीं चलेंगे वाहन

Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर सोमवार से मानसूनकाल तक रात को वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। एक जुलाई से घाट से चंपावत की ओर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक, चंपावत से घाट तक शाम छह से सुबह छह बजे तक और कोतवाली चंपावत से टनकपुर की ओर शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक, ककराली गेट से चंपावत तक शाम छह से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन




आपदा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित न करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

दो जगह बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

मानसून काल के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्यों को देखते हुए एनएच स्थित भारतोली और सूखीढांग विश्राम गृह में 15 सितंबर तक अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसका संचालन शीघ्र किया जाएगा। हॉटमिक्स मार्गों पर क्रश बैरियर, पैरापिट निर्माण, साइन बोर्ड लगाने के साथ ही अन्य सुरक्षा के कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें