फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग ने श्रमिकों और कामगारों को बांटे टूलकिट

Wed, 15 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
श्रम विभाग ने श्रमिकों और कामगारों को बांटे टूलकिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ने शिविर लगाकर श्रमिकों और कामगारों को टूलकिट, साइकिल और सिलाई मशीन भेंट की।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और कन्याधन योजना के चेक भी दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

आठ लोगों को पट्टे की भूमि पर मालिकाना हक का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मंडी समिति के हाल में जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि शिविर में वर्ष 2013-14 और 2015-16 के 35-35 लाभार्थियों को एनएससी दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा 80 लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक, उरेडा विभाग द्वारा 63 लोगों को सोलर लाइट, श्रम विभाग द्वारा 947 श्रमिकों को टूलकिट, 652 श्रमिकों को साइकिल, 336 महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन, 71 कारपेंटर, 53 प्लंबर, 51 इलैक्ट्रीशियन, 72 राजमिस्त्री और 689 श्रमिकों को संबंधित कार्य के टूलकिट दिए गए। शिविर का संचालन मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट, खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत, सीओ आरएस रौतेला, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, परियोजना अधिकारी राकी कुमार, मनोहर जंगपांगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, दीपक गहतोड़ी, इतेंद्र चंद, सुरेश खर्कवाल, खालिद अंजुम, सुलेमान सिद्दीकी, भुवन जोशी, भैरव जोशी, गजेंद्र पाल, प्रदीप जुकरिया, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें