फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत के चूका पुल में छह साल बाद फिर शुरू होगा काम

Sat, 16 Sep 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर चूका में लधिया नदी पर इस जगह पर बनेगा पुल। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगी निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) सड़क पर छह साल से लटके चूका पुल का काम अब शुरू हो जाएगा। निर्माण की बढ़ी लागत 26.17 करोड़ रुपये का शासनादेश होने से यह अड़चन दूर हो गई है। दिसंबर 2016 से अब तक पांच बार निविदा होने के बाद भी ये काम लटका था। डेढ़ साल में पुल बनने से टनकपुर से रूपालीगाड़ तक वाहनों का आवागमन होने से एसएसबी की पांच सीमा चौकियों और गांवों को लाभ होने के अलावा तल्लादेश से टनकपुर की दूरी घटेगी।
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध का डूब क्षेत्र तय नहीं होने से 132 किमी की टीजे सड़क का काम जौलजीबी के बजाय टनकपुर से 56 किमी दूर रूपालीगाड़ तक हो रहा है। टनकपुर से ठुलीगाड़ तक 12 किमी सड़क पहले ही बन चुकी है। शेष दो पैकेज (ठुलीगाड़ से चूका 18.600 किमी और चूका-रूपालीगाड़ 24.400 किमी) का काम अंतिम दौर में है। लेकिन चूका से रूपालीगाड़ के बीच लधिया नदी पर मंजूर 690 मीटर पुल का काम दिसंबर 2016 से अब तक पांच (दिसंबर 2016, मई 2021, मार्च 2022, जुलाई 2022 और नवंबर 2022 में) बार निविदा होने के बावजूद शुरू नहीं हो सका था। 2016 की कीमतों पर काम नहीं होने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण लागत 29 करोड़ से बढ़ाकर 55.17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। और अब इस बढ़ी राशि को मंजूरी मिल गई है। संवाद
बाक्स
पांच साल पहले ब्रिडकुल से वापस लिया गया था काम
पुल के काम में देरी की वजह 2016 की दर में काम करने की शर्त थी। 2017 से शुरू पुल को जून 2019 तक ब्रिडकुल को पूरा करना था। लेकिन विवाद की वजह से 2018 में पुल का काम ब्रिडकुल से वापस ले लोनिवि को दिया गया। तबसे चार बार निविदा निकाली गई लेकिन अनुमोदित बजट से अधिक राशि के चलते हर बार निविदा शासन से खारिज हो गई।
विज्ञापन

पुल बनने से होंगे ये लाभः सीमांत के 15 गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी, एसएसबी की चामीगाड़, सीम, खेत, आमड़ा और ब्यूर बीओपी सड़क से जुड़ेगी, तल्लादेश की टनकपुर से दूरी 126 किमी के बजाय 64 किमी रह जाएगी।
कोट
चूका के पुल के लिए बढ़ी राशि का जीओ हो गया है। पुल की डिजाइन, जियो तकनीकी परीक्षण के साथ अगले तीन माह में डीपीआर तैयार कराई जाएगी। इसके बाद पुल का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श गोपाल, ईई, पीआईयू, टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें