फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur: जंगल में चारा काटते समय पेड़ से गिरकर महिला की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

Thu, 19 Sep 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर क्षेत्र के तीन नंबर डिपो के समीप जंगल में घास काटने निकली एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही साथी महिलाओं और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

टनकपुर क्षेत्र के तीन नंबर डिपो के समीप जंगल में घास काटने निकली एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही साथी महिलाओं और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए चारा काट रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम नायकगोठ निवासी त्रिलोकी देवी (40) पत्नी दीपक सिंह गांव के ही पड़ोसी महिला लीला देवी, आशा देवी और शांति देवी आदि के साथ तीन नंबर डिपो के समीप पहाड़ लाइन रोड स्थित पेड़ पर चढ़कर चारा काट रही थी। इस बीच वह पेड़ से गिर गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने मृत घोषित किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने से आक्रोश

बताया कि मृतक महिला का पति डंपर चालक है और परिवार में दो पुत्र हिमांशु और प्रियांशु हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में शोकाकुल परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इधर, अस्पताल में पड़ोसी शिवराज सिंह ने बताया कि सुबह गांव की महिलाएं घास काटने जंगल गई थीं। इस बीच करीब 11:30 बजे के आस पास महिला पेड़ से गिर गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें