फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता छात्र

Fri, 15 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेता बिसारी स्कूल के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। जनपद स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर हाईस्कूल बिसारी के बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी और हिंदी कविता पाठ में प्रथम के अलावा विज्ञान नाटक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रदीप, आयुष, संयोगिता, ललिता गहतोड़ी, अनुज, प्रियांशु मेहता, प्रियांशु आर्या, प्रियांशु उपाध्याय, सचिन मेहता, करन पचौली, सिमरन और कशिश गहतोड़ी को सम्मानित किया गया। ये विद्यार्थी छह अक्तूबर से चमोली जिले के गौचर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रधानाध्यापक ममता जोशी, शिक्षक सुशीला जोशी, ग्राम प्रधान ललिता देवी, एसएमसी अध्यक्ष रेखा देवी, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक प्रदीप जोशी, बीईओ भारत जोशी ने छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर मार्गदर्शक शिक्षक रवीश पचौली सहित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें