फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 15 Sep 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत।चंपावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत चंपावत ब्लॉक के 14 से 23 वर्ष के ट्रायल में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चार आयु वर्ग में होने वाले ट्रायल के बाद जिले से चयनित होने वाले 100 बालक और 100 बालिकाओं को दो-दो हजार रुपये की मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी। ट्रायल में उप क्रीड़ाधिकारी सीएस बिष्ट, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, शंकर पांडे, अमित वर्मा, रमेश चंद्र, नीतू ढेक, मनोज, नरेंद्र रावल, ललित मोहन, अनिल कुमार, दिनेश नेगी, नंदू राम, जीवंती कोहली, मुकेश आदि ने सहयोग किया। जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि शनिवार को बालिकाओं का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें