फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति समेत आठ लोगों के खिलाफ खैर तस्करी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में खैर के हरे पेड़ों को ठिकाने लगाने के मामले में आठ तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। मामले में ग्राम प्रधान के पति समेत उचौलीगोठ के पांच लोगों समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें एक खटीमा और दो पीलीभीत जिले के मास्टर माइंड तस्कर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गत 6 जुलाई की रात तस्करों ने शारदा रेंज के बरमदेव बीट में खैर के नौ हरे पेड़ों को काटकर ठिकाने लगा दिया था। दो दिन बाद पेड़ काटने का पता चला तो वन विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि यहां काटे गए पेड़ों की लकड़ी सितारगंज में पकड़ी गई, लेकिन विभाग की टीम पेड़ काटने का पता चलने के बाद से पिछले पांच दिनों से इसमें लिप्त तस्करों की सुरागकशी में जुटी थी। शारदा रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके मौर्य ने बताया कि छानबीन में आठ लोगों की लिप्तता सामने आई है। जिसके बाद संबंधित बीट के वन दरोगा एमएस फर्त्याल की ओर से कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर उचौलीगोठ ग्राम प्रधान के पति गणेश सिंह महर के अलावा उचौलीगोठ निवासी पवन भट्ट, लक्ष्मण सिंह, सुंदर सिंह, मान सिंह और मामले के मास्टर माइंड रहे न्यूरिया जिला पीलीभीत निवासी अय्यूब, इस्माल नगर खटीमा निवासी मकदूम और पीलीभीत जिले के अमरिया मझौला निवासी जिशान के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व वन अधिनियम की धारा 26 के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि बूम चौकी इंचार्ज राधिका भंडारी को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है। सीओ ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें