फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 172 बूथों पर की जाएगी वेबकास्टिंग

Tue, 16 Apr 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जनपद में 172 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इसकी लाइव निगरानी निर्वाचन आयोग करेगा। जिला निवार्चन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि चुनाव को लेकर परिवहन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदाता जागरूकता के तहत 9500 मतदाताओं को ईवीएम मॉक ट्रायल घर-घर जाकर कराए गए हैं। जिले में 77 ईएलसी ने पड़ोस, परिवार और रिश्तेदारों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए। जिले में वर्तमान तक 2269 ईडीसी प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को 17 पोलिंग पार्टियां जिले में दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। लोहाघाट विधानसभा का बूथ संख्या 37 राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापलागूठ (जमाड़) के लिए पहुंचने के लिए मतदान पार्टियों को तीन जिलों की सीमाओं से गुजरना होगा। पोलिंग पार्टी पहले चंपावत जिले से होते हुए पिथौरागढ़ जिले में प्रवेश करेंगी। फिर यहां से अल्मोड़ा जिले से होते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचेंगी। यह बूथ यूनिक श्रेणी में है। इसके अतिरिक्त विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरद्वारी है। यह केंद्र जनजातीय समूह वाला क्षेत्र है।

बिजली विहीन केंद्रों में सोलर लाइट की व्यवस्था
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 बिजली विहीन मतदान केंद्रों में सोलर लाइट और सोलर चार्जर दिया गया। इससे मतदान कर्मियों को रोशनी और फोन चार्ज करने में दिक्कत नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें