फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा से उपभोक्ता परेशान

Sun, 14 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज-टनकपुर एनएच चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से हो रही खुदाई में ओएफसी क्षतिग्रस्त होने से बीएसएनएल की संचार सेवा उपभोक्ताओं को आए दिन परेशान कर रही है। बीते एक सप्ताह में करीब 120 घंटे से ज्याद समय तक संचार सेवा ठप रही है, जिससे न सिर्फ उपभोक्ता परेशान हुए बल्कि सरकारी दफ्तरों और बैंकों में भी काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर से फिर संचार सेवा ठप है। इधर, विभाग के अधिकारी सड़क खुदाई से ओएफसी कटने के साथ ही उच्च स्तर पर तकनीकी खराबी को इसकी वजह बता रहे हैं। वहीं, बनबसा में भी पिछले तीस घंटों से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हैं, जिससे रेलवे स्टेशन, साइबर कैफे और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम के निर्देश का नहीं हो रहा पालन
एनएच चौड़ीकरण को दौरान हो रही खुदाई से संचार सेवा ठप न हो इसके लिए एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने सड़क की कार्यदायी एजेंसी और बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि खुदाई बीएसएनएल कर्मियों की मौजूदगी में की जाए, लेकिन खुदाई के वक्त न तो कार्यदायी विभाग के अधिकारी और न ही बीएसएनएल कर्मी मौके पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें