फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी दें एनपीए-डीएसीपी का लाभ

Sun, 14 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.केएस नपच्याल ने कहा कि एलोपैथिक डॉक्टरों की तरह राज्य में आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी एनपीए और डीएसीपी का लाभ मिलना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टरों को यह लाभ दिलाने के लिए उनका संगठन सरकार पर दबाव बनाएगा।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. नपच्याल के यहां आगमन पर आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने उनका स्वागत किया। डा. नपच्याल ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने में आयुुर्वेदिक डॉक्टर बेहतर योगदान दे रहे हैं। सरकार को भी गंभीरता से आयुर्वेदिक डॉक्टरों की समस्याओं पर गौर करना चाहिए। बैठक में संगठन के प्रांतीय संयोजक डा.आशुतोष पंत, मंडलीय सचिव डा.नीरज कोहली, नैनीताल जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप मेहरा, डा.उमेश जोशी, डा. प्रकाश सिंह, डा. नमिता अग्रवाल, डा.रवींद्र शाह, डा.सुरेश कश्यप, डा. अनुज अग्रवाल आदि थे। संचालन डा.एम साहिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें