फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक के माध्यम से 3123 सर्विस मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन
Voting By Postel Ballot in Champawat
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए सेना और अर्द्धसैनिक बलों में तैनात 3123 सर्विस मतदाताओं के मतपत्र (ईटीवीएस) डाक के माध्यम से उनके तैनाती स्थलों पर भेजे गए हैं जबकि दिव्यांग मतदाताओं को आठ वाहनों से मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा ने बताया कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र के 1414 और लोहाघाट विस क्षेत्र में 1709 सर्विस मतदाताओं को डाक के माध्यम से ईटीवीएस भेजे जा चुके हैं। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 2409 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें लोहाघाट क्षेत्र में 1399 और चंपावत क्षेत्र में 1010 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। कुल 531 दिव्यांग डाक मतपत्र से मतदान कर चुके हैं।
दिव्यांग मतदाताओं को 14 फरवरी को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए आठ वाहनों को लगाया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर अनिल चम्याल ने बताया कि टनकपुर, बनबसा, चंपावत, मंच-तामली, रीठासाहिब, पुलहिंडोला, खेतीखान, भिंगराड़ा, पाटी आदि स्थानों में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों में उपलब्ध रहेगी व्हील चेयर और सहारे के लिए छड़ी
चंपावत। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने वाले सभी वाहनों में व्हील चेयर और सहारे के लिए स्टिक (छड़ी) आदि सामग्री उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ ही एनसीसी और स्काउट गाइड से जुड़े छात्रों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें