फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच बंद होने से वाहन स्वामी और चालक हुए बेरोजगार

Tue, 24 Sep 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच स्वाला के समीप मालवाहक वाहनों के लिए बंद होने से सैकड़ों वाहन स्वामी और चालक बेरोजगार हो गए हैं। वाहन स्वामियों को कर्ज लेकर वाहनों की किस्त जमा करनी पड़ रही है। एनएच पर यातायात सुचारु नहीं होने से चंपावत मुख्यालय सहित लोहाघाट और अन्य स्थानों में जरूरी सामन का संकट होने लगा है।
विज्ञापन

रोज टैक्सी चलाकर परिवार का लालन पालन करने वाले टैक्सी चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बीते 11 दिनों से मालवाहक गाड़ियों के लिए एनएच बंद चलने से रेता, बजरी, सीमेंट, सरिया, खाद्य सामग्री और अन्य प्रकार का सामान मुश्किल से पहुंच पा रहा है। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष ललित भट्ट ने बताया कि नगर में 70 टैक्सी वाहन हैं। बमुश्किल पांच फीसदी वाहनों को सवारी मिल रही है। वाहन स्वामी गोविंद भट्ट ने बताया कि कुछ दिनों से मालवाहक गाड़ियों का संचालन नही होने से वाहन की किस्त कर्ज लेकर चुकानी पड़ी है।
चालक ललित भट्ट का कहना है कि बीते दिनों से यातायात के लिए सड़क मार्ग बंद होने से रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बड़े वाहनों का संचालन न होने से सैकड़ों चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भुवन भट्ट का कहना है कि डेंजर जोन पर एनएच बंद होने से 11 दिनों में एक बार ही यात्रियों को लेकर टनकपुर गया हूं। बाया देवीधुरी लंबा सफर होने के कारण यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें