फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फरवरी में ही आने लगे टायफायड और पीलिया के मरीज

Thu, 22 Feb 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते जिला अस्पताल में फरवरी में टायफायड और पीलिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने और समय से पहले गर्मी शुरू होने से रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में टायफायड और पीलिया के मरीज बढ़ रहे हैं। इन बीमारियों से संक्रमित 15 मरीज हर रोज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। दूषित पानी पीने के कारण रोजाना औसतन 10 मरीज टायफायड के और पांच पीलिया के अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें हर आयु वर्ग के बीमार शामिल हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इस बार टायफायड और पीलिया के मरीज पिछले साल के मुकाबले जल्दी आने लग गए हैं। इस साल बारिश नहीं होने और जल्दी गर्मी का मौसम आने से टायफायड और पीलिया के मरीजों की संख्या फरवरी में बढ़ने लगी है जबकि अन्य वर्षों में मार्च में ऐसे मरीज आना शुरू होते थे। उन्होंने कहा कि टायफायड और पीलिया के लक्षण दिखने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। जांच और सही परामर्श के बाद ही दवा लें।
विज्ञापन


जरूरी सलाह
उबला पानी पिएं।
बासी खाना न खाएं।
ताजा और गर्म भोजन लें।
घर का बना भोजन लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें