फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: खाई में गिरा डंपर...दो लोगों की मौत, वाहन में सवार थे छह लोग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 02 Oct 2024 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के कारी गांव में मंगलवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे चालक और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए 108 से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिले के नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के कारी गांव में मंगलवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे चालक और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए 108 से जिला अस्पताल लाया गया।

मंगलवार देर रात निर्माण कार्य में लगा डंपर तामली से चंपावत की तरफ जा रहा था। इस दौरान कारी गांव में डंपर अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाला। हादसे में चालक रतन सिंह उर्फ दीपू (38) निवासी डाकुड़ा, गोगना पिथौरागढ़ और जीवन लाल (43) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद निवासी डुंगरी रावल पिथौरागढ़ की अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat: पिथौरागढ़ से चंपावत पहुंचीं बसें, स्टेशन पर लौटी रौनक; टैक्सी स्टैंड में भी हनों का रहा शोर शराबा

घायलों का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच में सीएचओ मंजू मनराल ने प्राथमिक इलाज किया। घायलों को हायर सेंटर चंपावत अस्पताल भेज दिया। सीएमएस डाॅ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे में नवीन (35) निवासी बांकू चंपावत, रमेश राम (50) गुरना ग्यारहदेवी पिथौरागढ़, सुनील कुमार (42) डूंगरी रावल पिथौरागढ़ और प्रकाश सिंह (29) नाचनी पिथौरागढ़ की जरूरी जांचें की गईं। रात में घायलों का एक्सरे और सीटी स्कैन किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर देर रात सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

दो लोगों को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
मंच के सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन महर ने बताया कि घटना स्थल से दो लोगों को अपने निजी वाहन से मंच अस्पताल लाए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीएचओ और पर्यावरण मित्र के अलावा कोई नहीं था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक रतन सिंह के दो बच्चे हैं। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें