फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो कारों की टक्कर, पांच घायल, दो रेफर

Sun, 03 Mar 2024 09:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ एनएच पर छीड़ा लीसा डिपो के पास दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि रविवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ की ओर से जा रही कार (यूके 04 टीबी 2624) और पिथौरागढ़ से बनबसा की ओर जा रही कार (आरजे 21सी 8877) की छीड़ा लीसा डिपो के पस टक्कर हो गई।
हादसे में एक कार में सवार चालक नीरज कुमार पुत्र हरि राम निवासी पांडा पिथौरागढ, संजय सिंह पुत्र भैरव सिंह, माया खत्री पत्नी संजय सिंह निवासी अल्मोड़ा और दूसरी कार में सवार अशोक सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी हाल आर्मी कैंट बनबसा और सुभाष पांडेय पुत्र केशव दत्त पांडेय निवासी सैलानीगोठ टनकपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बाराकोट चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने सभी घायलों को 108 आपातकालीन वाहन से उप जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा। अस्पताल में डॉ. बीना मेलकानी ने बताया कि चालक नीरज कुमार के पैर और माया के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। रेफर किए गए घायलों की हालत में खतरे से बाहर बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें