फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिक्षा विभाग के दफ्तर का सोलर प्लांट ठीक न होने से परेशानी

Sun, 03 Mar 2024 09:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग कार्यालय में उरेडा की ओर से लगाया गया सोलर प्लांट दो माह बाद भी ठीक नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ही ओर से उरेडा को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सोलर प्लांट की तकनीकी समस्या ठीक नहीं होने के कारण विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लोचन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैटरियों के टर्मिनल टूटने और अन्य तकनीकी खामियों के चलते सोलर प्लांट सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। पत्राचार के बाद भी उरेडा ने समस्या के समाधान को लेकर कोई पहल नहीं की है। उधर मुख्य सहायक उरेडा रमेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षा विभाग में उरेडा की ओर से लगाए सोलर प्लांट की तकनीकी खराबी को संयंत्र स्थापित करने वाली फर्म को अवगत कराया गया है। फर्म के कर्मी ही इस समस्या को ठीक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें