फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के साथ भिड़त में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
लोहाघाट के बिशुग रोड में हुई दुर्घटना में घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-खेतीखान मोटर मार्ग पर एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अनुसार रविवार दोपहर को बिशुंग के कड़ाई देवी मंदिर गेट के पास खेतीखान से लोहाघाट की ओर आ रही एक बाइक को लोहाघाट से खेतीखान की तरफ जा रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घअना में बाइक चालक अर्जुन सिंह बिष्ट (40) पुत्र नारायण सिंह बिष्ट निवासी धामीसौन चंपावत और किशोर सिंह भाटिया (24) पुत्र शेर सिंह भाटिया ग्राम लखती डीडीहाट गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता शीतल देव दोनों घायलों को अपने वाहन से लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाए। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि किशोर सिंह ने अर्जुन सिंह से लिफ्ट मांगी थी। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के डॉ. लवप्रीत ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें