फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोटा में हुई घटना के चौबीस दिन बाद मृतक हमलावर की मां की मौत

Wed, 10 Jul 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी /चंपावत। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रमक के कोटा गांव में 24 दिन बाद मंगलवार रात मृतक हमलावर की मां की भी मौत हो गई है। पूर्व में हमलावर और एक दूसरे व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बता दें कि 15 जून को रमक में मृतक दयानंद जोशी ने आपसी विवाद में बिरादरी के दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। चाकू मारने के बाद मृतक ने खुद पर भी जानलेवा वार किया था।
विज्ञापन

15 जून को बीच बचाव में आई मृतक की मां पार्वती देवी की हल्द्वानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक हमलावर दयानंद जोशी की 16 जून सोमवार को इलाज के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई थी। 15 जून की रात रमक ग्राम पंचायत के कोटा गांव में मृतक हमलावर दयानंद जोशी ने पड़ोस में रहने वाले खिलानंद जोशी (24), जीवन (24) पर हमला कर दिया था। बीचबचाव में आई मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर घायल हो गई थी। इसके बाद मृतक हमलावर बेटे ने खुद पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। दूसरे घायल खिलानंद की मौत 17 जून को हुई थी। चौथे घायल जीवन की हालत में फिलहाल सुधार है।


पहले दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, अब दादी की भी मौत
पाटी। पाटी ब्लॉक के रमक ग्राम पंचायत के कोटा गांव हुई घटना में पहले दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठा था। अब 24 दिन बाद दादी की भी मौत हो गई है। अब परिवार में मृतक हमलावर दयानंद की पत्नी, बहन, पिता और दयानंद के दो बच्चे हैं। मृतक के पिता बुजुर्ग होने के साथ ही विकलांग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें