चंपावत। पालबिलौन क्षेत्र के बेलखेत में झूलापुल टूटने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र को जोड़ने के लिए 18 लाख रुपये से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर ट्रॉली निर्माण कार्य किया जा रहा है। ट्रॉली के लिए धनराशि मंजूर हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में मदद मिलेगी।
जिले के बेलखेत में तीन दशक पुराना झूलापुल आठ जुलाई कोमूसलाधार बारिश के बाद उफनाई नदी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे लधिया नदी पार रहने वाले सैकड़ों परिवारों के लिए संकट पैदा हो गया। जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्राली के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग जल्द ट्रॉली का निर्माण करेगा।
कोट
ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्राली निमार्ण किया जाएगा। बाद में झूलापुल निमार्ण कार्य के लिए कार्यवाही की जाएगी। - एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, चंपावत।