फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विधायक ने मध्य गंगोल क्षेत्र में आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
मध्यगंगोल क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक खुशाल सिंह अ​धिकारी।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मध्य गंगोल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया और शीघ्र प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। विधायक ने मध्य गंगोल क्षेत्र के सिरमोली, कानाकोट, मल्लीलड़ी, जनकांडे गांव का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने फसलों, भवनों, सुरक्षा दीवारों, सड़क, रास्तों को हुए नुकसान की जानकारी दी। विधायक ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों को फोन कर जल्द आपदा से पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक के साथ भ्रमण पर कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, अशोक माहरा, किशोर माहरा, कैप्टन सुंदर सिंह देव, अमर सिंह देव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें