कृषि विज्ञान केंद्र में बकरीपालन प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पशुपालक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में पशुपालकों का बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन, उनकी देखरेख, पशुओं में लगने वाले रोग और उससे बचाव आदि की जानकारियां दी जा रही हैं।
शिविर का शुभारंभ करते हुए केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद घर लौटे प्रवासियों के सामने रोजगार की समस्या पैदा हो गई है। डॉ.सिंह ने बेरोजगार युवाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, कृषि और मत्स्य पालन कर सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन करने की सलाह दी है। डॉ. सचिन पंत ने पशुपालकों को स्थानीय नस्ल की बकरियों के स्थान पर जमुनापारी, बरबरी, पतजा, बीटल, सिरोही आदि प्रजातियों की बकरियां पालने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इन बकरियों में पीपीआर, ओआरएफ, थनैला जैसी बीमारियां होती हैं। उन्होंने इन बीमारियों और बकरियों को स्वस्थ रखने, खानपान आदि के बारे में बताया। फकीर चंद ने भी पशुपालकों को उपयोगी जानकारियां दी।