फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरावना मंजर: बारिश के बाद यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, पहाड़ी से आया मलबा...रास्ता बंद; एनएच में फंस गए 300 लोग

Fri, 05 Jul 2024 03:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत के एनएच के पास स्वांला पर फिर से मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। मलबा आने से करीब 300 यात्री भारी बारिश में फंस गए हैं।
विज्ञापन
चंपावत में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कुमाऊं में जगह-जगह बारिश हो रही है। चंपावत के एनएच के पास स्वांला पर फिर से मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। मलबा आने से करीब 300 यात्री भारी बारिश में फंस गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर टनकपुर के ककराली गेट पर चंपावत की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम खाने के पैकेट और पानी की बोतल समेत अन्य जरूरी सामान के साथ मौके पर है।

विज्ञापन


एनएच पर स्वांला के पास मलबा यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश से स्वांला क्षेत्र में एनएच पर आए मलबे के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हैं।  एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि स्वांला में करीब 300 लोगों को पानी, बिस्कुट आदि वितरित किए गए हैं। पटवारी, पूर्ति निरीक्षक, पीआरडी जवान प्रत्येक वाहन में जाकर यात्रियों को खाने पीने का सामान दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: कुमाऊं में बारिश का कहर जारी, सड़कों पर आया मलबा; आपदा जैसे हालात, इन तस्वीरों में देखें नजारा
विज्ञापन


दोपहर करीब 12.30 बजे से ककराली गेट और चल्थी गेट को बंद कर दिया गया। मार्ग खुलने पर गेट खोला जाएगा। लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें