फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच बंद होने से नाराज व्यापारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस

Sun, 22 Sep 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में व्यापार संघ के पदा​धिकारी बैठक करते। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में हुई बैठक में व्यापार संघ ने एनएच पर यातायात सुचारू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने 23 सितंबर को एनएच के खिलाफ जीआईसी चौक से चल्थी चौक तक मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को जिलाध्यक्ष सतीश जोशी की अध्यक्षता में व्यापार संघ के पदाधिकारियों की बैठक कहा गया कि एनएच खोलने में कार्यदायी संस्था लापरवाही कर रही है। प्रशासन से एनएच बंद होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। एनएच बंद होने से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। चंपावत में खाने-पीने के सामान सहित दुकानों में सब्जी खत्म हो चुकी हैं। लोगों को स्थानीय उत्पादों के सहारे दुकानें चलानी पड़ रही हैं।
कहा कि जिले बनबसा, टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ के व्यापारियों ने समीक्षा बैठक की। बताया कि 23 सितंबर को अन्य जिलों के व्यापारी भी जुलूस में शामिल होंगे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, कमलेश राय, विकास चौधरी, मयूख चौधरी आदि व्यापारी शामिल रहे। इधर, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि सीएम के निर्देशानुसार स्वाला डेंजर जोन को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें