फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 250 तीर्थयात्रियों की रात लोहाघाट में कटी

विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने आए पंजाब के तीर्थयात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट/रीठा साहिब (चंपावत)। ककनई गांव में 21 फरवरी को हुई जीप दुर्घटना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक मुस्तैदी बढ़ गई है। इस कारण रीठा साहिब गुरुद्वारे में जा रहे पंजाब के 250 से अधिक तीर्थयात्रियों को शनिवार रात लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में ठहरना पड़ा। इन तीर्थयात्रियों के लिए 63 किमी दूर रीठा साहिब गुरुद्वारे से भोजन की व्यवस्था हुई।
विज्ञापन

पंजाब के तीर्थयात्री शनिवार रात आठ बजे रीठासाहिब जाने के लिए लोहाघाट पहुंचे। यह यात्री चार बस और चार कारों से आए थे लेकिन प्रशासन ने एहतियातन रात में आवाजाही पर प्रतिबंध बता उन्हें शहर में रोक दिया। एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने आननफानन ऋषेश्वर धर्मशाला में उनके रहने की व्यवस्था की। तहसीलदार ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तीर्थयात्री रीठासाहिब के लिए रवाना हुए। तीर्थयात्रियों के दल के मुखिया सरदार भूपेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, गुरुनाम सिंह, हरविंदर सिंह आदि ने प्रशासन और प्रबंधन समिति का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें