फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऑलवेदर सड़क पर अब छह घंटे होगी आवाजाही, रात में हाईवे का सुधारीकरण और पहाड़ी को होगा ट्रीटमेंट

Tue, 01 Oct 2024 05:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

डीएम नवनीत पांडे ने डेंजर जोन स्वाला पर बंद हो रही सड़क के स्थायी समाधान, नियमित यातायात व्यवस्था सुचारू करने को लेकर वीसी कक्ष में बैठक की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ऑलवेदर सड़क पर डेंजर जोन स्वाला के चलते आवाजाही के समय में परिवर्तन किया गया है। एनएच पर दो से 10 अक्तूबर तक टनकपुर से चंपावत के मध्य चंपावत-बनलेख से सुबह 11 से शाम पांच बजे और ककराली गेट से चंपावत की ओर से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी वाहनों (16.2 टन भार क्षमता से कम) के लिए यातायात मार्ग सुचारू रहेगा। भार वाहक वाहनों को विशेष रूप से भवन सामग्री वाले वाहनों को धर्म कांटा से पर्ची दिखानी आवश्यक होगी।

मंगलवार को डीएम नवनीत पांडे ने डेंजर जोन स्वाला पर बंद हो रही सड़क के स्थायी समाधान, नियमित यातायात व्यवस्था सुचारू करने को लेकर वीसी कक्ष में बैठक की। बैठक में स्वाला में किमी 106-300 स्थान पर पहाड़ी से हो रहे लगातार भू कटाव की रोकथाम और उसके स्थायी समाधान के साथ ही सुरक्षात्मक रूप से यातायात सुचारू करने, पहाड़ी के ट्रीटमेंट कार्य के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: साली से छेड़खानी का विरोध करने पर जीजा को पीटा, पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया केस

डीएम ने कहा कि आने वाले समय में दशहरा और दीवाली आदि त्योहार है, इस मार्ग पर आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से मार्ग से आवागमन कराना होगा। पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य रात्रि में करते हुए दिन में अधिक से अधिक समय में यातायात सुचारू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिशासी अभियंता कार्यदायी संस्था एनएच आशुतोष कुमार और कांट्रेक्टर रितेश गुप्ता ने किए जा रहे कार्य कार्याेंं आदि की जानकारी दी। बताया कि सुधारीकरण कार्य रात आठ से सुबह आठ बजे तक किया जाएगा। सुबह आठ से 11 बजे तक सड़क से मलबा हटाया जाएगा। रात में कार्य के लिए यूपीसीएल कार्य स्थल पर पहाड़ी वाले हिस्से में बिजली की अस्थायी व्यवस्था करेगा।

बैठक में एसपी अजय गणपति, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी, टीएसआई सहित वर्चुअल माध्यम से एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, चंपावत सौरभ असवाल आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें