टी गार्डन का आयुक्त ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले के चाय बगानों को टी पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाए। चाय बगान में बच्चों की गतिविधियों के लिए इसमें ईको पार्क बनाया जाएगा। यह बातें आयुक्त कुमाऊं और सचिव सीएम दीपक रावत ने जिला मुख्यालय के टी गार्डन, शिलिंगटाक, फुंगर, झालीमाली आदि गांव के निरीक्षण के दौरान कहीं।
सोमवार को सचिव सीएम ने निरीक्षण के दौरान जैविक चाय की प्रोसेसिंग संबंधी संपूर्ण जानकारी ली। कहा कि चाय बागानों में पर्यटक घूमने आते हैं। उन्होंने चाय बागान परिसर में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कहा कि इससे सीएम के आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना साकार होगी। कहा कि टी गार्डन में तीन कॉटेज और एक कैफे पूर्व से ही संचालित है। काफी पर्यटकों ने यहां रुकने के लिए रुचि जताई है। इसके लिए एक प्रोजेक्ट जनपद से बन रहा है, इसकी स्वीकृति शीघ्र भी मिल जाएगी। जिसके तहत अतिरिक्त कॉटेज बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोलीढेक झील, पूर्णागिरि, राजबुंगा किला को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित किया जाएगा। इन सभी पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए एक परियोजना तैयार की जाएगी, इसमें टी- गार्डन पहले स्वीकृत हो जाएगा।
ये पढ़ें- Uttarakhand News: पिथौरागढ़ का अंतिम गांव नामिक अब होगा रोशन, 340 परिवारों को 24 घंटे मिलेगी बिजली
चाय विकास बोर्ड प्रबंधन राकेश कुमार ने आयुक्त से कहा कि चंपावत में चाय बागानों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम सौरभ असवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, प्रबंधक चाय बोर्ड राकेश कुमार, पूर्व चाय विकास बोर्ड प्रबंधन डेसमंड, तहसीलदार जगदीश नेगी मौजूद रहे।
योजना का किया स्थलीय निरीक्षण
सचिव सीएम ने सीलिंगटॉक में घर-घर जाकर हर घर नल हर घर जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। कुछ घरों में हर घर जल योजना के तहत नल लगे थे, लेकिन उनसे पानी नहीं आ रहा था। इस संबंध में आयुक्त ने मौके से ही कार्यदायी संस्था जल निगम, जल संस्थान को निर्देश देकर कार्यवाही करने को कहा।