फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायत पुनेठी के जंगलों में फिर से लगी आग

विज्ञापन
चंपावत के पास के जंगल में लगी आग को बुझाते वन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस से लगे पुनेठी के जंगलाें में लगातार दूसरे दिन भी आग धधकने से वन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को पुनेठी वन पंचायतों के जंगलों में लगी आग से करीब आधा हेक्टेअर जंगल जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने को प्रयास किया।
विज्ञापन

पुनेठी के अलावा ढकना बडोला वन पंचायत में भी आग की वजह से आधा हेक्टेअर जंगल जलकर राख हो गया। वन दरोगा चतुर सिंह ने बताया कि शनिवार को वन पंचायत पुनेठी के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। वन विभाग की टीम में वन दरोगा चतुर सिंह, हरीश जोशी, अक्षय वर्मा, दिनेश चंद्र, चंद्र शेखर, लक्ष्मण राम, मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें