फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फाइनल में भिड़ेंगे गढ़वाल रेजीमेंट, उत्तराखंड पुलिस 

Sat, 01 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
आज फाइनल में भिड़ेंगे गढ़वाल रेजीमेंट, उत्तराखंड पुलिस  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यस्तरीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गढ़वाल रेजीमेंट और उत्तराखंड पुलिस के बीच रविवार को होगा। शनिवार को हुए दूूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़वाल रेजीमेंट ने आक्रांता क्लब दून को 3-1 से हराया। विजेता टीम के सेंटर फारवर्ड मोहित रावत को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया। 
विज्ञापन


लडवाल फाउंडेशन की ओर हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल के पहले हाफ के सातवें मिनट में गढ़वाल रेजीमेंट के मुकेश नौटियाल ने गोल करने की शुरुआत की। दूसरे हाफ के 41वें मिनट में आक्रांत क्लब के सेंटर फारवर्ड अंकित ने गोल कर हिसाब बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ के 42वें मिनट पर आक्रांता क्लब के अजय को फाउल करने पर रेड कार्ड दिखाया गया। यहीं फाउल दून की टीम को भारी पड़ गया। दस खिलाड़ियों से खेल रही आक्रांत क्लब की टीम पर गढ़वाल रेजीमेंट ने हमला बोल दिया। 45वें मिनट में गढ़वाल के मोहित ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। मैच खत्म होने से कुछ समय पहले गढ़वाल के अरुण नेगी ने तीसरा गोल कर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
विज्ञापन


रेफरी सुनील कुमार लाइंसमैन भूपाल नेगी और गौरव खोलिया थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला जज पीएस खिमाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक नरेंद्र लडवाल ने बताया कि फाइनल मुकाबला तीन बजे से उत्तराखंड पुलिस और गढ़वाल रेजीमेंट के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें