उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य और जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह की मौजूदगी में यहां से पांच किलोमीटर दूर ललुवापानी में ये शराब नष्ट की गई।
शराब के विभिन्न ब्रांडों की 430 पेटी और बियर की 43 पेटी नष्ट की गई। डीईओ साह ने बताया कि लंबे समय शराब के गोदामों में रखी शराब को परीक्षण के लिए आबकारी विभाग की देहरादून प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में ये शराब पीने योग्य नहीं पाए जाने से तोड़ने का निर्णय लिया गया।