फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककनई जीप हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। 21 फरवरी को ककनई के ढेकाढुंगा में हुए जीप हादसे में हताहत यात्रियों के परिवारों को मुआवजा दे दिया गया है। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि दुर्घटना राहत कोष से प्रत्येक मृत के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और दोनों घायलों (प्रकाश राम और त्रिलोक राम) 10 हजार-10 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

ककनई जीप हादसे में बरातियों सहित कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 22 फरवरी को ट्वीट कर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। बताया गया कि जल्द ही यह राशि भी संबंधित लोगों तक पहुंच जाएगी।
ओवरलोडिंग और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण!
चंपावत। जीप हादसे के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम हिमांशु कफल्टिया पांच मार्च से शुरू करेंगे। पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टरों के बयान के साथ ये जांच शुरू होगी। वहीं पुलिस ने सीओ (यातायात) अभिनय चौधरी से भी जांच कराई है। सूत्र बताते हैं कि जीप हादसे के पीछे सड़क में खामी से अधिक ओवलोडिंग और लापरवाही से जीप का चलाना भी कारण है। जीप के चालक के बजाय उनके रिश्तेदार के द्वारा चलाना बताया गया है। दस यात्रियों की क्षमता वाली दुर्घटनाग्रस्त इस जीप में कुल 16 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें