चंपावत/टनकपुर/ बनबसा। चंपावत जिला मुख्यालय , लोहाघाट, पाटी, बाराकोट ब्लॉकों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। देवालय बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे।
बालेश्वर महादेव मंदिर, डिप्टेश्वर और क्रांतेश्वर महादेव मंदिरों में शिवलिंग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मल्लाड़ेश्वर, ताड़केश्वर, सप्तेश्वर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार किया। डीएम विनीत तोमर ने अपने परिवार के साथ बालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर, देवीधार, मानेश्वर, झूमाधुरी, सुंई के आदित्य महादेव मंदिर, रेगडू़ के शिव मंदिर, वरदायनी मंदिर, चौखाम बाबा मंदिर, पाताल रुद्रेश्वर, सिद्ध नरसिंह मंदिर, शीला देवी मंदिर, ऐड़ी फटकशिला मंदिर, देवीधुरा स्थित मां बाराही मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
टनकपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के शिवालय बम बम भोले और हर हर महादेव से गुंजायमान रहे। आमबाग और छीनीगोठ की महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में शारदा स्नानघाट से गांव तक भव्य कलश यात्रा और भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई। सीमेंट रोड स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, सैलानीगोठ शिव मंदिर, ज्ञानखेड़ा शिवालय, छीनीगोठ शिव मंदिर में दिन भर भक्तों की भीड़ रही। पीलीभीत के भूडा कैमोर अमरिया, खटीमा के बिरिया मझोलों के शिवभक्तों की टोली शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए शारदा का जल लेने टनकपुर पहुंची।
बनबसा में भी भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। मीनाबाजार शिवालय, गौढ़बाबा मंदिर, भजनपुर स्थित शिवालय, कैनाल कालोनी, पुलपार शिवालयों, मां पूर्णागिरि मंदिर बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की। एनएचपीसी परिसर स्थित जलशक्ति मंदिर में महाप्रबंधक एसके शर्मा के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई। मझगांव देवीपुरा शिवालय में ग्रामीणों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में प्रधान दीपक प्रकाश चंद, उपप्रधान योगेश पांडेय, मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश उप्रेती आदि के नेतृत्व में बुधवार की रात को भजन कीर्तन भी हुए।
शिव पार्वती की बरात निकाली
लोहाघाट। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के निर्देशन में हथरंगिया, मीना बाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार से होते हुए ऋषेश्वर मंदिर तक शिव-पार्वती की बरात निकाली। मुख्य अतिथि ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने हथरंगिया स्थित सर्वदेव मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरमैन गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, प्रकाश राय, मुकेश साह, कैलाश बगौली, जीवन राय, दीपक जोशी, दीपक सुतेड़ी, ईश्वरी लाल शाह, पारस जुकरिया, महेश राय, राजू गड़कोटी आदि शामिल रहे। (संवाद)
चंपावत में शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।- फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट में शिवरात्री के मौके पर गंगा आरती करते लोग।- फोटो : LOHAGHAT