फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन कल

Thu, 07 Mar 2024 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे प्रशासन की ओर से टनकपुर से देहरादून के लिए 15020/15019 नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नौ मार्च से होगा। इसका उद्घाटन टनकपुर स्टेशन से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस ट्रेन का नियमित रूप से टनकपुर से प्रत्येक शनिवार और देहरादून से प्रत्येक रविवार को संचालन किया जाएगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस नौ मार्च को टनकपुर से 19:40 बजे रवाना होगा जो देहरादून सुबह 07:35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस देहरादून से 15:15 बजे रवाना होगी और टनकपुर सुबह 04:00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच समेत कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इधर सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव की ओर से उद्घाटन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें