फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर से मदर जंक्शन तक दौड़ेगी होली स्पेशल

Thu, 07 Mar 2024 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे टनकपुर से मदर जंक्शन तक होली स्पेशल रेल का संचालन करने जा रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार होली स्पेशल रेल 22 से 29 मार्च तक शुक्रवार, सोमवार, बुधवार को संचालित की जाएगी। रेल टनकपुर से सुबह 6ः25 पर चलेगी।
विज्ञापन

रेल खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, रामगंगा, चंदौसी, मुरादाबाद जंक्शन, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नामुल, नानकसार, श्री माधोपुर, रिंगास जंक्शन, फुलारा जंक्शन, किशनगढ़, मदर जंक्शन तक संचालित होगी। यह रेल 23 से 30 मार्च तक मदर जंक्शन से मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को मदर जंक्शन से टनकपुर के लिए शाम साढ़े चार बजे से चलेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे सूत्रों ने दी है। रेल के संचालन से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और दिल्ली राज्य के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे लोगों की यात्रा सुगम और सस्ती होगी। होली पर रेलवे की तरफ से तीनों राज्यों के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें