फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत एलबम में दिखेंगे बनबसा के सूरज

विज्ञापन
बनबसा आनंदपुर वासी सूरज भट्ट। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के छोटे से गांव आनंदपुर निवासी सूरज भट्ट जल्द ही कुछ कुमाऊंनी एलबमों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। सूरज खटीमा स्थित केआईटीएम कॉलेज में प्रशासनिक निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उनकी पहली एलबम ढोल दमौ 12 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन

टिकटॉक से कुमाऊंनी लोकगीत एलबम ढोल दमौ की धुन जिसमें टनकपुर निवासी लोकगायक बासू भाई ने अपनी आवाज दी है, इस एलबम में बनबसा के ही कुछ कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। एलबम के डायरेक्टर राज, कोरियोग्राफर सचिन कुमार हैं। बनबसा के प्रसिद्ध क्लासिक तबला वादक नीरज कापड़ी ने सूरज को एलबम में मौका दिया है। सूरज ने बताया कि आने वाले समय में उनकी कुछ कुमाऊंनी, नेपाली, पंजाबी भाषा में एलबम यूट्यूब पर दिखाई देंगी। कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद राजपूत ने बनबसा वासी सूरज की उपलब्धियों पर खुशी जताई है। सूरज के पिता हीराबल्लभ भट्ट सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब बनबसा सीएसडी कैंटीन में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें