फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधनहीन अस्पताल का उम्दा काम: जटिल जुड़वा प्रसव कराया

विज्ञापन
पाटी एपीएचसी में जुड़वा नवजात शिशुओं के साथ प्रसूता खुशबू। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे पाटी क्षेत्र से अच्छी खबर आई है। यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के स्टाफ ने गर्भवती महिला का जटिल प्रसव कराया। प्रसूता ने दो जुड़वां स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि तेज दर्द होने पर पटनगांव के गोधन सिंह की गर्भवती पत्नी खुशबू (21) को शुक्रवार शाम एपीएचसी लाया गया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी परीक्षण की सुविधा नहीं है। गर्भवती को उच्च केंद्र रेफर करना भी मुमकिन नहीं था। खतरे के बीच स्टाफ नर्स पूजा धानिक ने प्रसव कराने का प्रयास किया। जद्दोजहद के बीच खुशबू ने शाम पौने आठ बजे दो स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। मां समेत दोनों नवजात भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
तीन साल से उम्दा काम के लिए मिल रहा है इनाम
चंपावत। संसाधनों की कमी के बावजूद पाटी का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) स्टाफ की कार्यकुशलता के चलते बीते तीन साल से बेहतरीन काम के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए उसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प योजना से हर साल दो लाख रुपये का इनाम मिल रहा है जबकि स्टाफ की कमी समेत अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और लैब परीक्षण की सुविधा नहीं है। इस अस्पताल में सिर्फ इकलौते डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और एनएचएम की स्टाफ नर्स है। इसके बावजूद यहां सालभर में 337 प्रसव हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें