फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में नौ घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
Supply of Electricity in Champawat
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के समूचे पहाड़ी हिस्से में रविवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। बिजली लाइन की मरम्मत की वजह से ये नौबत आई। शाम छह बजे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

जिले के चारों ब्लॉक चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी में रविवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान सिर्फ मैदानी हिस्से में ही बिजली सुचारु थी। बत्ती गुल रहने से पहाड़ी क्षेत्र के दो लाख लोगों को गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। लोहाघाट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पर आंशिक रूप से असर पड़ा। साप्ताहिक बंदी की वजह से कारोबार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। सुबह सवा नौ बजे से बाधित बिजली आपूर्ति शाम छह बजे बाद सुचारु हुई। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि 33 केवी उप संस्थानों के अनुरक्षण, बिजली लाइन में मरम्मत कार्य, पेड़ों की लॉपिंग करने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
पंचेश्वर क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोग परेशान
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा से सटे पंचेश्वर घाटी क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली की अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। एक सप्ताह से लगातार बिजली गुल रहने से क्षेत्र की दो हजार से अधिक आबादी इस गर्मी में बेहद परेशान है। सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर चंद राजा ने कहा कि पंचेश्वर घाटी क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। इंजीनियरों को सूचना देने के बाद बिजली आ तो रही है, लेकिन ऊर्जा निगम अपने स्तर से वितरण व्यवस्था को नहीं सुधार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें