फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: परीक्षा आवेदन से वंचित छात्र चार दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Sun, 29 Nov 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के परिसर चंपावत में परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक अवसर और है। विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय, पंचम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ चार दिसंबर तक परीक्षा आवेदन पत्र भरने का मौका दिया है।
विज्ञापन

चंपावत कैंपस के निर्देश डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर परीक्षा आवेदन पत्र भरने की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 26 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित विलंब शुल्क के साथ चार दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी निर्धारित समय के भीतर परीक्षा आवेदन पत्र भरने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र पूर्ण रूप से नहीं भरने पर परीक्षा से वंचित होने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। उन्होंने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि भी चार दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें