फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कठाड़ कमेला में मार्गों के लिए 55.16 लाख रुपये स्वीकृत

Sun, 29 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला में मुख्य मार्गों 55.16 लाख रुपये और ग्राम पंचायत ढकना बडोला में मंदिर के मेला स्थल का 109.88 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला में मुख्य मार्गों पर सीसी टाइल्स और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए 55.16 लाख रुपये स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है। मार्गों पर टाइल्स बिछने से पैदल आवाजाही आसान होगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि यह कार्य सीएम के आदर्श चंपावत के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।
वहीं ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के साैंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


तीन सड़क मार्गों का होगा डामरीकरण, शासन से मिली मंजूरी
लोहाघाट (चंपावत)। शासन ने विकासखंड पाटी के जिला पंचायत जनकांडे क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की है। जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह माहरा ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। माहरा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से धूनाघाट-बरमतोड़ा सड़क के 4.700 किलोमीटर, सीलिंग-जनकांडे सड़क के 2.650 किलोमीटर तथा सीलिंग-त्यारसों सड़क के 3.2 किलोमीटर हिस्से के सुधारीकरण की स्वीकृति दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें