फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की स्मेक के साथ बनबसा में पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
बनबसा एसएसबी और पुलिस की गिरफ्त में स्मैक आरोपी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को 15.30 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात एसएसबी 57वीं वाहिनी ई और ए कंपनी के जवान पुलिस के साथ गढ़ीगोठ क्षेत्र में संयुक्त गश्त पर थे। इसी बीच देवीपुरा ग्रामसभा के मझगांव के निकट सोनिया नाले के पास बाइक सवार की तलाशी ली गई तो उसके पास से 15.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नानकमत्ता के सिद्दा नवदिया निवासी आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की (36) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। एसएसबी कमांडर आनंद सिंह भंडारी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता और सितारगंज से स्मैक लाकर बनबसा के गढ़ीगोठ, मझगांव में युवकों को बेचता था। उसके कई खरीदार नेपाली युवक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें