फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट के पुनियाल गांव में किया गया पौधारोपण

विज्ञापन
बनबसा में पौधा रोपण करते एसएसबी जवान। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
हरेला महोत्सव के तहत विकासखंड बाराकोट के पुनियाल गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी से लेकर इंटमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की टॉपर मीना बोहरा व इंटरमीडिएट की टॉपर मीरा सामंत को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा एकता दल के सदस्य निर्मल सिंह बोहरा, सक्रिय सदस्य चंचल सामंत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी के पोषक, चौड़ी पत्तीदार, फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस मौके पर एडीओ उद्यान एमएस रावत, एबीडीओ बसंत बल्लभ, जड़ीबूटी विभाग के पर्यवेक्षक मदन मोहन पंत, केडी जोशी, मनरेगा के जेई रिंकू महर आदि के अलावा लाल सिंह सामंत, पूरन सिंह बोहरा, उमेद सिंह सामंत, सरपंच कल्याण सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
एसएसबी ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहिनी की बनबसा स्थित ई कंपनी के जवानों ने अपनी बीओपी और आसपास में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर बनबसा स्थित एसएसबी ई कंपनी के जवानों ने अपनी बीओपी और आसपास खाली पड़ी जमीन पर बृहद पौधरोपण किया।
विज्ञापन

एसएसबी ई कंपनी के कमांडर आनंद सिंह भंडारी (इंस्पेक्टर) ने बताया कि एसएसबी सीमाओं की रक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के काम में भी लगी है। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में एसएसबी जवान जगह- जगह पौधे रोपेंगे। इस मौके पर एसएसबी जवानों ने हरड़, रीठा, जामुन, आंवला, अशोक, अमलताश, शीशम आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। ब्यूरो
बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
टनकपुर (चंपावत)। पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका में हरेला सप्ताह के तहत बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के तहत जागरूक रहने का संदेश दिया और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर बच्चों की पर्यावरण विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता भी हुई। प्रधानाचार्य शांति भट्ट ने बताया कि विद्यालय में बीती 16 से हरेला सप्ताह मनाया जा रहा है जो 21 जुलाई तक चलेगा। हरेला सप्ताह के तहत बच्चे पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जन-जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली।
रैली में शामिल बच्चे पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, एक बच्चा-एक पौधा, जन-जन को समझाना है-सबको पेड़ लगाना है आदि नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दे रहे थे। सभासद तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजवीर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में कुसुम गड़कोटी, सुनीता गड़कोटी, विनोद चौड़ाकोटी शामिल थे। आयोजन में प्रधानाचार्या के अलावा हरीश पंत, संतोष राना, विनय पाठक, रेखा पांडेय, हीरा जुकरिया, लता अधिकारी, आरती भारती, ज्योति जुकरिया, निर्मला मौनी, पार्वती खर्कवाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें