फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान गणेश सिंह राणा का किया सम्मान

विज्ञापन
राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त एसएसबी जवान गणेश सिंह राणा को शाल ओढ़ा कर सम्मानित करते लोग।स - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम क्रिकेट क्लब की ओर से राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित पेंटर फार्म वासी एसएसबी जवान गणेश सिंह राणा का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में गणेश को शॉल ओढ़ा कर स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने गणेश को वीर एवं साहसी जवान बताया। कहा कि उनके साहस एवं पराक्रम से बनबसा का भी नाम रोशन हुआ है। वे श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। उपाध्याय ने आयोजन समिति की भी सराहना की।
एसएसबी 35वीं वाहिनी के जवान गणेश ने 28 जुलाई 2018 को झारखंड में दो आतंकियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मार गिराया था। इसलिए 26 जनवरी 2020 को उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया था।
विज्ञापन

इसी वर्ष 20 दिसंबर एसएसबी स्थापना दिवस पर उन्हें नई दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशिध प्रामाणिक ने राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया था। अवकाश पर अपने घर पहुंचे जवान का खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।
राकेश चंद की अध्यक्षता में जगदीश चंद ने संचालन किया। इस मौके पर मिनी स्टेडियम क्रिकेट क्लब बनबसा के आयोजक जंगबहादुर थापा, नगर पंचायत के सभासद शकील अहमद मंसूरी, जनक चंद आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें