लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से बाराकोट में खेल महाकुंभ के तहत खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में काजल, प्रीति, आंचल, संगीता, प्रिया और रीना ने बाजी मारी।
वन पंचायत खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता का सोमवार को मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख विनीता ने शुभारंभ किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत के दिशा निर्देशन में आयोजित 100 मीटर दौड़ में काजल, कोमल, अंजलि, 200 मीटर में काजल, कोमल, रोजी, 400 मीटर में प्रीति, अंजलि, दीक्षा, 800 मीटर में प्रीति, दीक्षा, सपना ने बाजी मारी।
इसी तरह 1500 मीटर में आंचल, पूजा, भावना, 3000 मीटर में आंचल, जानकी, पूजा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। लंबी कूद में संगीता, रिया, सपना, ऊंची कूद में प्रिया, रिया, ज्योति, गोला फेंक में रीना, आरती, साक्षी पहले तीन स्थान में रहे। बीओ खड़ायत ने बताया कि अव्वल रहे प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजन में दुर्गेश जोशी, जगदीश, ओम प्रकाश, सुरेश जोशी, दीपक कालाकोटी, रमेश, किशोर आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद